HomeE-Paperअंडर प्रोटेस्ट मैच में सैंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी बनी विजेता

अंडर प्रोटेस्ट मैच में सैंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी बनी विजेता

मोतिहारी।
स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी ने सैंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी को 7 विकेट से हरा दिया। हालाँकि यह मैच अंडर प्रोटेस्ट खेला गया। जिसमें इमैनुएल स्कूल मोतिहारी का खिलाड़ी अकरम अली दोषी पाया गया। इस कारण मैच हारने के बावजूद भी मैच रेफरी ने क्रिकेट नियम के अनुसार सैंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी को विजयी घोषित कर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी सैंट जार्ज हाई स्कूल की टीम एकमात्र दहाई स्कोरर अजमल के 12 रन की पारी के बदौलत सिर्फ 49/10 रन(9.4ओवर) का स्कोर बना सकी। इमैनुएल स्कूल के गेंदबाज रजनीश व अनुराग ने 4-4 विकेट लिया।जवाब में इमैनुएल स्कूल ने रजनीश के नाबाद 21 रन व साहिद के नाबाद 16 रन की पारी के बदौलत 53/3(10.5ओवर) का स्कोर बनाकर मैच तो जीत लिया लेकिन उनका एक खिलाड़ी अंडर प्रोटेस्ट दोषी होने के कारण उन्हें उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। इमैनुएल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी रजनीश को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व शत्रुधन कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।मैच रेफरी की जिम्मेवारी मो. तैयब ने निभाया।

मौके पर मुख्य अतिथियों में इसीडीसीए सचिव रवि राज, डॉ अतुल कुमार, अनील वर्मा, सुशील कुमार, डॉ अमित, डॉ फैसल परवेज खान, महफूज रहमान खान, एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम, रामप्रकाश सिन्हा, विजय यादव, राशिद जमाल खान, मो.रेहान, इब्राहिम लोधी, इंजीनियर अजय आजाद, अभय आनंद, इब्राहीम लोधी,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments