
पटना।
कायस्थ चित्रगुप्त सेना बिहार प्रदेश कि बैठक सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव कि अध्यक्षता में वंशी कुंज ( पुराना अरविन्द महिला कॉलेज), कदमकुंआ, पटना में आयोजित किया गया। जिसमे सर्वसमति से कायस्थ महापरिवार को संगठित करने के लिये घर – घर जाकर का संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंघ – भाजपा कि स्थापना से लेकर अभी तक कायस्थ महापरिवार ने अपना शत प्रतिशत वोट प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को दिया। लेकिन ,भाजपा ने शुरुआत से अभीतक सिर्फ शत – प्रतिशत वोट पाने के बावजूद भी वो सम्मान नहीं दिया, जिसके हम सभी अधिकारी है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब केंद्रीय मंत्री मंडल में भी हमें शामिल नहीं किया गया, फिर भी हम चुप रहे, पर अब नहीं। शत – प्रतिशत वोट भाजपा को देने के कारण दूसरे राजनितिक दल हमसे दूर होते चले गये और भाजपा ने अबतक यूज तथा थ्रो किया। बिहार में जनसंघ – भाजपा कि स्थापना से पहले हमारे 87 विधायक थे पर भाजपा से जुड़ने के बाद 2020 में कायस्थ विधायक तीन हो गये और 2025 विधानसभा चुनाव में तीन सिटिंग विधायक में दो का टिकट काटकर सिर्फ एक विधायक नितिन नवीन को ही टिकट दिया गया, नितिन नवीन के राजयसभा सांसद होने के बाद विधानसभा में भाजपा से एक भी कायस्थ विधायक नहीं है। सम्राट सरकार मंत्रीमंडल में भी प्रतिनिधित्व न देकर भाजपा ने कायस्थ समाज कि जिस प्रकार उपेक्षा कि है, ऐसी उम्मीद नहीं थी। भाजपा सम्राट सरकार मंत्रीमंडल में कायस्थ को शामिल करें, नहीं तो इसका खामियाजा उसे बाँकीपुर उपचुनाव और अन्य चुनाव में भुगतना पड़ेगा ।
सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ किसी भी पार्टी का बंधुआ मतदाता नहीं है, जो भी पार्टी कायस्थ को सम्मान देगा यानि राजनितिक भागीदारी देगा, उसे कायस्थ अपना वोट देंगे।
सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पटना में कायस्थ बहुल कुम्हरार विधानसभा में भाजपा ने कायस्थ सिटिंग विधायक का टिकट काटकर उपेक्षा कि जिससे अभी भी कायस्थ में काफी आक्रोश हैं जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। सभी शहरी क्षेत्रों में कायस्थ मतदाता जिताने और हराने कि स्थिति में हैंl फर्श से अर्श पर भाजपा को कायस्थ मतदाता ने पहुंचाया।
बैठक में अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज, सुधांशु भूषण, प्रमिला वर्मा, नवल किशोर, संजीव कर्ण, रौशन प्रियदर्शी आदि सैंकड़ो कायस्थ महापरिवार के लोग उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शिव नंदन सिन्हा ने दी है।
