HomeBreaking Newsबिहार में आंधी-बारिश को लेकर हाई अलर्ट

बिहार में आंधी-बारिश को लेकर हाई अलर्ट

पटन ।

खराब मौसम को देखते हुए IMD ने 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी है. अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंकों के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है।

31 मई रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय आदि जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ वज्रपात की संभावना है. कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 01 जून को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं 2 जून को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments