मुठभेड़ में गोपालगंज के 50 हजार के इनामी  बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

पटना।

सीएम सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार सुबह-सुबह गोपालगंज जिले में मुठभेड़ हुई. पुलिस के मुताबिक, जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है।

घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।आकाश पर पूर्व थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आकाश सिंह काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। सूचना मिली थी कि अभियुक्त हरियाणा में छिप कर रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments