Homeखेलफ्लॉप शो के बाद इन 4 कप्तानों की छुट्टी तय, एक ने...

फ्लॉप शो के बाद इन 4 कप्तानों की छुट्टी तय, एक ने खुद छोड़ी कप्तानी। पढ़े पूरी रिपोर्ट…

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने की कगार पर है, लेकिन इसके साथ ही कई फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस साल खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों के कप्तानों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी आईपीएल 2027 सीजन के लिए कम से कम चार टीमें अपने कप्तान बदलने की तैयारी में हैं। इनमें से एक दिग्गज खिलाड़ी ने तो तत्काल प्रभाव से खुद ही कप्तानी छोड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है।

1. ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स – LSG)

इस लिस्ट में सबसे पहला और आधिकारिक नाम ऋषभ पंत का है। मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में लखनऊ की कमान संभालने वाले पंत के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे (10वें स्थान) पर रही। पंत ने खुद फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। टीम के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब टीम नए सिरे से पुनर्गठन पर ध्यान दे रही है।

2. हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस – MI)

मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या का सफर एक बार फिर मुश्किलों में घिर गया है। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनने के बाद से ही हार्दिक लगातार फैंस के निशाने पर थे। खबरों की मानें तो हार्दिक मानसिक रूप से काफी थके हुए हैं और उन्होंने सीजन के बीच में ही मैनेजमेंट को टीम से अलग होने की इच्छा जता दी थी। इस सीजन मुंबई 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर 9वें स्थान पर रही, जिसके बाद फ्रेंचाइजी अब पांड्या से नाता तोड़ने का मन बना चुकी है।

3. अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स – KKR)

श्रेयस अय्यर के जाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत दर्ज कर सकी और 7वें नंबर पर रहकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन (14 मैचों में 335 रन) भी टीम को आगे ले जाने में नाकाम रहा। ऐसे में केकेआर अगले सीजन में एक नए और आक्रामक कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है।

4. अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स – DC)

दिल्ली कैपिटल्स भी लगातार दो सीजन से टीम की अगुवाई कर रहे अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाने पर विचार कर रही है। फ्रेंचाइजी को टीम में एक ऐसे लीडर की कमी खल रही है जो फ्रंट से लीड कर सके। इस सीजन अक्षर न तो कप्तानी में प्रभावित कर पाए और न ही अपने प्रदर्शन से (14 मैचों में 173 रन और 11 विकेट)। दिल्ली कैपिटल्स अब आईपीएल 2027 के लिए नए कप्तान की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments