Homeक्राइमरंगदारी नेटवर्क का खुलासा : प्रिंस खान गैंग के प्रमुख सहयोगी की...

रंगदारी नेटवर्क का खुलासा : प्रिंस खान गैंग के प्रमुख सहयोगी की गिरफ्तारी

बोकारो : पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बालीडीह थाना पुलिस ने राकेश कुमार को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर प्रिंस खान के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर रंगदारी वसूली की साजिश को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने बताया कि मार्च 2026 में बीएमडब्ल्यू प्लांट के मैनेजर द्वारा रंगदारी मांगने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रिंस खान के कहने पर धमकी भरा पर्चा लिखकर घटनास्थल पर छोड़ा था, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि इस काम के बदले प्रिंस खान ने आरोपी के बैंक खातों में करीब 1.50 लाख रुपये भेजे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments