Homeझारखंडदम घुटने से मां और मासूम बेटे की मौत, बेटी और ननद...

दम घुटने से मां और मासूम बेटे की मौत, बेटी और ननद की हालत गंभीर

रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बंद कमरे में कोयले के चूल्हे से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से एक महिला और उसके ढाई वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में महिला की बेटी और ननद की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बंद कमरे में कोयले का चूल्हा बना हादसे की वजह

यह घटना रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर की है। जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा निवासी 40 वर्षीय पिंकी देवी अपने दो बच्चों और 17 वर्षीय ननद के साथ किराये के मकान में रहती थीं। शुक्रवार रात उन्होंने कोयले के चूल्हे पर भोजन बनाया। भोजन के बाद चूल्हे को कमरे से बाहर निकालना भूल गईं और सभी कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए।

शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर पिंकी देवी, उनके दोनों बच्चे और ननद बेहोशी की हालत में मिले। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मां और बेटे को मृत घोषित किया गया

चिकित्सकों ने पिंकी देवी और उनके ढाई वर्षीय बेटे को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में दम घुटने से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, साढ़े तीन वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय ननद की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कमरे से कोयले का चूल्हा बरामद हुआ है। कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने के कारण जहरीली गैस भर गई, जिससे दम घुटने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments