Homeराष्ट्रीयपश्चिम मेदिनीपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों के ओसी बदले

पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों के ओसी बदले

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारी अधिकारियों एवं ओसी को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

फेरबदल के तहत नारायणगढ़ थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर तिमिर लेट को घाटाल थाना का नया ओसी बनाया गया है। इससे पहले वे चुनावी अवधि के दौरान खड़ार पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। घाटाल जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी मिलने को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार कुल 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को 12 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थलों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार परिमल कुंभकार को पिराकाटा पुलिस चौकी प्रभारी पद से हटाकर कलाईकुंडा बीएच का प्रभारी बनाया गया है। संजय हाजरा को कलाईकुंडा बीएच से आनंदपुर थाना का ओसी नियुक्त किया गया है। गोबर्धन साहु को आनंदपुर थाना से नारायणगढ़ थाना का ओसी बनाया गया है।

मृणाल कांति सिकदार को घाटाल थाना के ओसी पद से हटाकर दासपुर ट्रैफिक गार्ड भेजा गया है। शुभंकर रॉय को सबंग थाना से स्थानांतरित कर गढ़बेता थाना का ओसी नियुक्त किया गया है। वहीं चिन्मय प्रमाणिक को गढ़बेता थाना से खड़गपुर (लोकल) थाना का ओसी बनाया गया है।

सौमेंदु बेरा को जोरागेरिया पुलिस चौकी से सबंग थाना का ओसी नियुक्त किया गया है, जबकि सुभाष चक्रवर्ती को सबंग थाना से हटाकर जोरागेरिया पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सुदर्शन जाना को केशपुर थाना से स्थानांतरित कर पिराकाटा पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था के संचालन और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments