नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश के अधिकांश बाजारों में सोना 2,950 रुपये से 3,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत में 3,000 रुपये से 3,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई। दूसरी ओर चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और कीमतें स्थिर रहीं।
कीमतों में गिरावट के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये से 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,490 रुपये से 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,45,680 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,33,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,45,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। पटना और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,45,680 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,33,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
