Homeराष्ट्रीयबेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत

बेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत

शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार अनियंत्रित होकर एक घर के आंगन में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमारसैन के शावट गांव निवासी 28 वर्षीय कविश चौहान के रूप में हुई है।

रात में तेज आवाज सुनकर बाहर निकले ग्रामीण

जानकारी के अनुसार यह हादसा 12 जून की रात करीब 9:45 बजे हुआ। वीरगढ़ गांव निवासी शीतल सिंघा अपने घर पर थे। इसी दौरान उन्हें घर के ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर उन्होंने पाया कि एक थार वाहन उनके घर के आंगन में गिरा हुआ है और वाहन पूरी तरह पलटा पड़ा है।

वाहन के नीचे दबा मिला चालक

शीतल सिंघा वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक गाड़ी के नीचे दबा हुआ है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिलकर वाहन के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वाहन में अकेला सवार था युवक

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त थार वाहन में कविश चौहान अकेले सवार थे। हादसे के समय वाहन में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

मामला दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments