Homeराष्ट्रीयक्या सचमुच मारे गए थे भारतीय नाविक? विदेश मंत्रालय ने किया बड़ा...

क्या सचमुच मारे गए थे भारतीय नाविक? विदेश मंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जहाज लियाकी फ्रीडम के मास्टर से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और बताई गई जानकारी गलत है। इससे पहले भारतीय जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार तड़के अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है।” ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी हमले में इस जहाज पर सवार भारतीय नाविक मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments