Homeखेलतेजस शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया,...

तेजस शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई

लुधियाना। भारत के उभरते एथलीट तेजस शिर्से ने शनिवार को पंजाब के गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।

24 वर्षीय तेजस ने यह रेस 13.27 सेकंड में पूरी की और अपना ही पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में 13.41 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ तेजस ने इस वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उनका यह समय इस सत्र में एशियाई खिलाड़ियों के बीच 110 मीटर बाधा दौड़ का छठा सबसे तेज समय भी रहा है।

तेजस शिर्से इससे पहले भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-6 में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों का टिकट हासिल किया था।

लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते तेजस अब भारतीय एथलेटिक्स के उभरते हुए मजबूत दावेदारों में शामिल हो गए हैं और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments