खूंटी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहीद दिवस पर मंगलवार को मुरहू प्रखंड के कुंजला गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान
सभा की अध्यक्षता मुरहू मंडल अध्यक्ष विजय राम गंझू ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और सेवा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
कार्यक्रम में दानियाल भगत, दिलीप हीरो, सावन मुंडा, मंगराह मुंडा, बालमुकुंद सिंह, सिकंदर सिंह, विशुन तांती, जले महतो, लूरका महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
