दिल्ली में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के घुटने का प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) हुआ है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द पूर्णतः स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *