Homeमनोरंजनअन्नू कपूर ने कहा- मैं नास्तिक हूं, लेकिन हर धर्म और आस्था...

अन्नू कपूर ने कहा- मैं नास्तिक हूं, लेकिन हर धर्म और आस्था का करता हूं सम्मान

मुंबई। अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से नास्तिक हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह किसी धर्म या आस्था का अनादर करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी धर्म का मजाक नहीं उड़ाया और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा रखा।

अन्नू कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसे भौतिकी प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे वास्तु शास्त्र पर गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में उनकी सोच इस किरदार से बिल्कुल अलग है, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर उन्हें अपने व्यक्तित्व से अलग किरदार निभाना सबसे ज्यादा पसंद है।

किरदार और निजी जिंदगी को अलग समझें

अन्नू कपूर ने कहा कि उन्होंने हस्तरेखा और ज्योतिष जैसे विषयों पर कई किताबें पढ़ी हैं, लेकिन यह केवल जानकारी और जिज्ञासा के लिए था। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की निजी सोच और उसके निभाए गए किरदार को एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी किसी धर्म या किसी की आस्था का मजाक नहीं उड़ाया। हर व्यक्ति को अपनी मान्यताओं के साथ जीने का अधिकार है और मैं उसका सम्मान करता हूं।”

अच्छी अभिनय ही कलाकार की पहचान

अन्नू कपूर का कहना है कि किसी कलाकार का वास्तविक जीवन उसके पर्दे पर निभाए गए किरदार जैसा होना जरूरी नहीं है। उनके अनुसार, अभिनय की खूबसूरती इसी में है कि कलाकार दर्शकों को अपने किरदार पर विश्वास दिला सके।

फिल्म में नजर आएंगे कई चर्चित कलाकार

रविंदर सिवाच के निर्देशन में बनी ‘उत्तर दा पुत्तर’ में अन्नू कपूर के साथ रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अन्नू कपूर ने दर्शकों से फिल्म का ट्रेलर अंत तक देखने की भी अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments