Homeक्राइमसांसद के फर्जी लेटर पैड का मामला, शिक्षा विभाग के लिपिक पर...

सांसद के फर्जी लेटर पैड का मामला, शिक्षा विभाग के लिपिक पर एफआईआर दर्ज

सीवान। सांसद के नाम और हस्ताक्षर का कथित दुरुपयोग कर फर्जी लेटर पैड तैयार करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक रंजय कुमार के खिलाफ महादेवा ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांसद ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण) ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर महादेवा ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार, सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि लिपिक रंजय कुमार ने उनका लेटर पैड हासिल कर उसकी स्कैन प्रति तैयार की और उनके हस्ताक्षर की नकल कर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उसका इस्तेमाल किया।

अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप

आरोप है कि फर्जी पत्रों के जरिए अधिकारियों को गुमराह करने और सरकारी कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

महादेवा ओपी थाना में कांड संख्या 131/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर कैसे तैयार किए गए, उनका उपयोग किन अधिकारियों के समक्ष किया गया और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments