Homeझारखंडविकास योजनाओं में तेजी लाएं, अगली समीक्षा तक 50 प्रतिशत काम पूरा...

विकास योजनाओं में तेजी लाएं, अगली समीक्षा तक 50 प्रतिशत काम पूरा करें : डीसी

रामगढ़। उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को सीएसआर, डीएमएफटी और अनाबद्ध निधि से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और अगली समीक्षा बैठक से पहले प्रत्येक लंबित योजना का कम से कम 50 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए।

योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर रखें नजर

उपायुक्त ने योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बिजुलिया तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सदर अस्पताल में जल्द मिले सीटी स्कैन की सुविधा

बैठक में सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू करने के लिए भवन निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले के लोगों को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments