HomeBreaking Newsझारखंड में मानसून सक्रिय, जमशेदपुर में 195 मिमी बारिश दर्ज

झारखंड में मानसून सक्रिय, जमशेदपुर में 195 मिमी बारिश दर्ज

रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में सबसे अधिक 195 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे खरीफ फसलों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। तोरपा में 110 मिमी, रनिया में 72.2 मिमी, कुमारडुंगी में 71 मिमी, बुढ़मू में 70.6 मिमी, जामताड़ा में 68.4 मिमी, खरसावां में 67.4 मिमी, पुटकी में 67.2 मिमी, गोइलकेरा में 62.4 मिमी, अड़की में 61.8 मिमी, चक्रधरपुर और रामगढ़ में 61-61 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावा गुदड़ी में 60.6 मिमी, चाकुलिया में 36.4 मिमी, हुसैनाबाद में 36.2 मिमी और धालभूमगढ़ में 34.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

शनिवार को रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।

राज्य में अब भी बारिश की कमी

मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 18 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। गढ़वा, चतरा, देवघर, पाकुड़, गोड्डा और कोडरमा में बारिश की स्थिति सबसे खराब रही है। इन जिलों में सामान्य से 50 प्रतिशत से भी कम वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और खूंटी में अपेक्षाकृत बेहतर बारिश हुई है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 34.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments