रिपोर्ट। ऋषभ तिवारी विंध्याचल
मिर्जापुर। विंध्याचल के वीआईपी मार्ग पर एक युवक की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को पार्टी के बहाने बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उनका आरोप है कि मामले को दुर्घटना बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है।
घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


