Homeक्राइमट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार

ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार

खूंटी। खूंटी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल पुल के पास एक 18 चक्का ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया है। मामले में ट्रेलर मालिक-सह-चालक और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को पेलोल पुल के समीप खड़े पंजाब नंबर के ट्रेलर (पीबी 46एम 9811) की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.76 लाख रुपये बताई गई है।

दो आरोपित गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने ट्रेलर मालिक-सह-चालक बूटा सिंह (46), निवासी कपूरथला (पंजाब) और खलासी शिबो मुण्डा (45), निवासी बड़बिल (ओडिशा) को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान ट्रेलर, अवैध डोडा और ओप्पो कंपनी का एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया।

इस मामले में खूंटी एनडीपीएस थाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस अधिनियम की धारा 15(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, अनुसंधानकर्ता रामदेव यादव, ओम प्रकाश राय, मनोज कच्छप तथा एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments