HomeBreaking Newsजयराम रमेश का सरकार पर हमला, बोले- शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद,...

जयराम रमेश का सरकार पर हमला, बोले- शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद, छात्रों की मांगें माने सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा प्रणाली के पतन को बढ़ावा दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया।

जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगें मानने की अपील की।

शिक्षामंत्री को हटाने और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना, छात्रों से माफी मांगना और प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ कथित हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं से देश के करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं। इसके बावजूद सरकार इन मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।

जयराम रमेश ने कहा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments