खूंटी। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से गुरुवार को तोरपा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भरत नायक को तोरपा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष विवेक महतो ने की। मौके पर संगठन के अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर ने कहा कि राज्य में छात्र हित और जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका असर आने वाले समय में सरकार पर पड़ेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 26 वर्षों में व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता दिए जाने के कारण आम जनता आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कोषाध्यक्ष बजरंग कुमार साहू, जिला महासचिव विक्रम महतो, वरीय उपाध्यक्ष विश्वकर्मा उरांव, विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश तोपनो, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र महतो, बीरू नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


