Homeक्राइमपटना में पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव की गाड़ी पर हमला, मारपीट...

पटना में पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव की गाड़ी पर हमला, मारपीट का आरोप

पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव की गाड़ी पर हमला, सहयोगी के साथ मारपीट

दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

  • पटना/राजन द्विवेदी।

पटना के डाक बंगला चौराहा पर मंगलवार को हुए छात्र आंदोलन के दौरान पिपरा के विधायक श्यामबाबू यादव की गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। विधायक ईश्वर की कृपा से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके एक सहयोगी मित्र के साथ मारपीट की गई।

  • विधायक ने बताया

घटना के बाद विधायक श्यामबाबू यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की निंदा की।
उन्होंने कहा कि”छात्र कभी हिंसा और अराजकता का रास्ता नहीं अपनाते। जिन्होंने यह कृत्य किया, वे आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे। लोकतंत्र में अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और जानलेवा हमला किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।”
विधायक ने आरोप लगाया है कि आंदोलन के नाम पर वामपंथी उपद्रवियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि “हमारी सरकार छात्रों के हितों और उनके मुद्दों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सकारात्मक संवाद में विश्वास रखती है।”

  • प्रशासन से मांग
    विधायक ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को हिंसा के जरिए बाधित करने का साहस न कर सके।
    उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में संवाद होना चाहिए, हिंसा नहीं।”
    वहीं उधर, इस मामले में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान की कोशिश हो रही है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments