Homeबिहारबीसीसीएल अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

बीसीसीएल अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

पटना। बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित नीतीश कुमार के आवास पर हुई। इस दौरान मनोज कुमार अग्रवाल ने जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नीतीश कुमार के साथ चर्चा की।

जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद

मुलाकात के दौरान समसामयिक विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसकी जानकारी नीतीश कुमार के कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments