सीतामढ़ी ।
सीतामढ़ी नगर थाना में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही एक महिला आरोपी को भारी पड़ गई। चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार महिला मंगलवार को शौच के बहाने हाजत से फरार हो गई। इसके बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला एएसआई निशा कुमारी को निलंबित कर दिया।
- क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश) निवासी सरिता देवी को सोमवार को चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे नगर थाना की महिला हाजत में रखा गया था। मंगलवार को सरिता शौच जाने के बहाने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर थाना परिसर से निकल गई और फरार हो गई।
- एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानेपन के आरोप में परि० पु०अ०नि० निशा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
हाजत की ड्यूटी में तैनात महिला गृह रक्षकों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
वहीं फरार सरिता देवी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
साथ ही थाना परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
- अधिकारी क्या बोले
सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला के फरार होने की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। लगातार छापेमारी हो रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।”
- सवालों के घेरे में थाना की सुरक्षा
इस घटना के बाद नगर थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाजत से आरोपी का फरार होना पुलिस के लिए शर्मनाक माना जा रहा है। एसपी ने सभी थानों को हाजत और महिला बैरक की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का निर्देश दिया है।
- अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर सरिता देवी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।


