Homeझारखंडजमशेदपुरडिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र बना झारखंड में अव्वल

डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र बना झारखंड में अव्वल

पश्चिमी सिंहभूम। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही चक्रधरपुर राज्य का पहला विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी तरह पूरा किया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि यह उपलब्धि निर्वाचन पदाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयास से हासिल हुई है।

पारदर्शी और अद्यतन होगी मतदाता सूची

समय पर और त्रुटिरहित तरीके से डिजिटाइजेशन पूरा होने से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और बीएलओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की प्रतिबद्धता और लगातार मेहनत से यह सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम है।

उपायुक्त ने दी बधाई

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे पश्चिमी सिंहभूम के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र का राज्य में सबसे पहले यह लक्ष्य हासिल करना जिले की कार्यसंस्कृति, टीम भावना और निर्वाचन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो सके।

उन्होंने जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments