रिपोर्ट । शेख अशरफ अली
सिल्ली। बंगला श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को सिल्ली क्षेत्र से 15 श्रद्धालुओं का जत्था मुरी रेलवे स्टेशन से रांची-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुआ।
सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल पहुंचेंगे देवघर
श्रद्धालुओं का जत्था पहले सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां गंगा नदी से पवित्र जल भरने के बाद पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेगा। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी।
इसके बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर वहां भी जलाभिषेक करेंगे। धार्मिक यात्रा के अंतिम चरण में सभी श्रद्धालु तारापीठ पहुंचकर मां तारा देवी के दर्शन करेंगे।
हर वर्ष श्रावण में करते हैं धार्मिक यात्रा
जत्थे में ऋषि राज कुशवाहा, राकेश कोईरी, कंचन मोदक, राहुल मोदक, आलोक चंद्रा, विजय स्वर्णकार, विजय गोराई, मिलन, गुडुल, विष्णु दत्ता, गोपाल लाहा, झींकू, दीपक साहू और गुड्डू चौधरी शामिल हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार भी वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।


