रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है।
अभिनंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी
दीपिका प्रसाद के हटने के बाद एसएसपी ने डोरंडा थाना की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्हें अविलंब पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में नए थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, दीपिका प्रसाद को हटाए जाने के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।


