HomeBreaking Newsश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 262 दिन बाद...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 262 दिन बाद जडेजा की वापसी; बुमराह पर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सबसे बड़ा बदलाव रवींद्र जडेजा की वापसी है, जो करीब 262 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 28 जुलाई को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

रवींद्र जडेजा की 8 महीने बाद वापसी

रवींद्र जडेजा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 26 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह टीम से बाहर चल रहे थे। अब श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उतरने के साथ ही वह 262 दिन बाद लाल गेंद क्रिकेट में वापसी करेंगे।

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।

बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर फैसला

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों का अंतिम चयन उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के बाद बुमराह के घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें निर्णायक मुकाबले से बाहर रहना पड़ा था। दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिटनेस प्रमाण के बाद ही खेलने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई ने बताया कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त 2026 तक गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में आयोजित होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे।

मुकाबलातारीखस्थान
पहला टेस्ट15 से 19 अगस्त 2026गॉल
दूसरा टेस्ट23 से 27 अगस्त 2026कोलंबो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments