HomeBreaking Newsझारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, तीन एके-47...

झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, तीन एके-47 भी बरामद

धनबाद झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य और दो अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। मिसिर बेसरा के खिलाफ झारखंड में 141 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

धनबाद के बरवाअड्डा से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह-धनबाद सीमा क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिसिर बेसरा अपने चार सहयोगियों के साथ टाटा मैजिक वाहन से भागने की कोशिश कर रहा था। झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में वाहन को घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीन एके-47 राइफल बरामद

कार्रवाई के दौरान टाटा मैजिक वाहन से तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गईं। पुलिस ने मिसिर बेसरा के साथ रीजनल कमेटी सदस्य तुम्बा मांझी, एरिया कमेटी सदस्य बिरेन हांसदा, मंगल मुर्मू और दिनेश राय को भी गिरफ्तार किया है।

चार राज्यों में रहा सक्रिय

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। झारखंड के आईजी (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। वह झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा है। उस पर सुरक्षाबलों पर हमले, हत्या, लेवी वसूली और विस्फोट जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments