Homeराष्ट्रीयकांवड़ यात्रा: गाजियाबाद में आज से रूट डायवर्जन लागू, 30 जुलाई से...

कांवड़ यात्रा: गाजियाबाद में आज से रूट डायवर्जन लागू, 30 जुलाई से नमो भारत के 52 अतिरिक्त फेरे

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में बुधवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेन 30 जुलाई से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 52 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों पर रोक

पुलिस उपायुक्त (यातायात) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सुरक्षित संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर के अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई। मुख्य डायवर्जन पॉइंट्स पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकेगा।

डायवर्जन के दौरान रोजाना नौकरी, ड्यूटी या अन्य आवश्यक कार्य से आने-जाने वाले लोगों को आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली से आने वाले वाहन तुलसी निकेतन, सीमापुरी और आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजे जाएंगे।

इसके अलावा गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, मेरठ रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, लोनी बॉर्डर, इंदिरापुरम क्षेत्र और साहिबाबाद के कई मार्गों पर भी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नमो भारत ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 52 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। एनसीआरटीसी के अनुसार, अब यात्रियों को हर 10 मिनट के बजाय हर आठ मिनट में नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की आवृत्ति और बढ़ाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments