Homeक्राइममणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, केसीपी और प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर...

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, केसीपी और प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर दबोचे गए

इंफाल। मणिपुर में उग्रवादियों, हथियारों, मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस एवं सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, 31 जुलाई को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के काकचिंग थाना क्षेत्र के पल्लेल लीमानई चिंगजिन इलाके से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (नोयोन) के सक्रिय कैडर सारंगथेम राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। वह स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट बताया गया है और पल्लेल मायाई लीकाई का निवासी है।

प्रीपाक (प्रो) का जबरन वसूली करने वाला कैडर भी गिरफ्तार

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट थाना क्षेत्र के खुरई कोनसम लीकाई से उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर निंगथौजम नानाओ मैतेई उर्फ लंथोंगंगकपा (41) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि राज्य में एंटी एक्सटॉर्शन अभियान लगातार जारी है और उग्रवादी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments