Homeबिहारकारा सुधार समिति की अध्यक्ष ने अररिया मंडल कारा का किया निरीक्षण

कारा सुधार समिति की अध्यक्ष ने अररिया मंडल कारा का किया निरीक्षण

अररिया। बिहार विधानसभा की कारा सुधार समिति की अध्यक्ष निशा सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ अररिया मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान कारा प्रशासन की ओर से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

निरीक्षण के दौरान समिति की अध्यक्ष ने कारागार के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी गंभीरता से सुने।

सुधारात्मक व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश

निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निशा सिंह ने कारागारों में मानवीय संवेदनाओं, सुरक्षा और सुधारात्मक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments