Homeबिहारसनातन धर्म का मजाक बनाकर पप्पू यादव दूसरे समुदाय को खुश करना...

सनातन धर्म का मजाक बनाकर पप्पू यादव दूसरे समुदाय को खुश करना चाहते हैं : मनोज सोनी

अररिया। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने शनिवार को पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेताओं पर सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चोरी मामले को लेकर दिल्ली में जिस तरह से प्रदर्शन किया गया, उससे हिंदू समाज में आक्रोश है और इसका राजनीतिक परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

मनोज सोनी ने कहा कि अब तक की जांच में किसी पुजारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। उनके अनुसार चोरी के मामले में केवल मंदिर समिति के कुछ कर्मियों के नाम सामने आए हैं और सरकार इसकी जांच करवा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस बहाने सनातन धर्म को बदनाम करना उचित नहीं है।

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर कानून की मांग उठाई

सोनी ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव और कांग्रेस के कुछ नेता हिंदू समाज को गुमराह करने और सनातन धर्म को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें वास्तव में हिंदुओं की चिंता है, तो उन्हें लव जिहाद और धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग करनी चाहिए।

बैठक में संजीव रजक, यशवंत शर्मा, पिंटू सोनी, करण कर्मकार, विश्वजीत कुमार, आरव गुप्ता, नवीन कुमार, दीपक यादव, अभिषेक राज, अजय कुमार, राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments