Homeक्राइमकालाबाजारी का 18 बोरा सरकारी खाद्यान्न पेट्रोल पंप से बरामद, एक गिरफ्तार

कालाबाजारी का 18 बोरा सरकारी खाद्यान्न पेट्रोल पंप से बरामद, एक गिरफ्तार

अररिया। कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मरातीपुर स्थित मां तारा फ्यूल सेंटर पर छापेमारी कर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 18 बोरा सरकारी चावल और गेहूं के साथ एक ई-रिक्शा जब्त किया है। मामले में सुंदरीमठ निवासी अरुण झा को गिरफ्तार किया गया है।

कुआड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बहाने ट्रैक्टर से सरकारी खाद्यान्न उतारकर ई-रिक्शा पर लोड किया जाता है और उसकी कालाबाजारी की जाती है।

जनवितरण और मध्याह्न भोजन योजना के लिए भेजा गया था खाद्यान्न

थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जनवितरण प्रणाली की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में प्रधानमंत्री भोजन योजना के लिए सरकारी खाद्यान्न भेजा जाता है। छापेमारी के दौरान सूचना सही पाई गई और मौके से 18 बोरा सरकारी खाद्यान्न तथा ई-रिक्शा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अरुण झा को सुंदरीमठ से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मेश ठाकुर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments