Homeराष्ट्रीय10 लाख की रिश्वत और CBI का जाल… मंत्रालय के अफसर के...

10 लाख की रिश्वत और CBI का जाल… मंत्रालय के अफसर के खिलाफ खुला बड़ा राज

नई दिल्ली। आरोपी उप लेखा नियंत्रक संदीप (आईसीएएस: 2020) के खिलाफ मंगलवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। वह यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण से जुड़ी फाइल उसके पास लंबित थी और उसे जल्द निपटाने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी। जांच एजेंसी ने मंगलवार को जाल बिछाया और आरोपी को उसकी पत्नी के जरिए 10 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत उप लेखा नियंत्रक संदीप को 10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने एक निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण की फाइल को जल्द निपटाने के लिए पहले 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद वह 10 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments