Homeझारखंडहजारीबाग में पीएम मोदी की जनसभा के मद्देनजर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम...

हजारीबाग में पीएम मोदी की जनसभा के मद्देनजर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का जायजा लिया। इससे पहले सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुचकर सभी ने तैयारी का जायजा लिया। टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है। यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी इन्होंने संयुक्त रूप से समन्वय के लिए वार्ता किया।

सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड प्रांत के सभी 6 मंडलों में भाजपा के संगठन के दृष्टि से चल रही परिवर्तन यात्रा के समापन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का आगमन हजारीबाग में होगा। पीएम मोदी झारखंड आते हैं तो खाली हाथ कभी नहीं आते। झारखंड के लिए हमेशा उपहारों और योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर झारखण्ड और विशेषकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता भी आतुर है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनसैलाब के रूप में अपनी भागीदारी निभाते हुए हजारीबाग के एक-एक नागरिक को मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए। जायसवाल ने कहा कि मोदी का यह हजारीबाग दौरा ऐतिहासिक होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments