Homeराष्ट्रीयइक्वाडोर की जेल में हिंसा, 15 कैदियों की जान गई

इक्वाडोर की जेल में हिंसा, 15 कैदियों की जान गई

क्विटो (इक्वाडोर) : इक्वाडोर के तटीय शहर गुआयाकिल के लिटोरल पेनिटेंटरी (जेल) में भड़की हिंसा में कम से कम 15 कैदी मारे गए और 14 घायल हो गए। यह जेल इक्वाडोर की सबसे बड़ी और प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के टकराव के लिए कुख्यात है। इक्वाडोर दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के शीर्ष पर पश्चिमी कोने में स्थित है।

सीएनएन ने राष्ट्रीय जेल एजेंसी एसएनएआई के हवाले से खबर में कहा कि तटीय शहर गुआयाकिल में लिटोरल पेनिटेंटरी के एक बैरक में मंगलवार तड़के हिंसा भड़क उठी। इस दौरान जमकर मारकाट हुई। अधिकारियों ने दोपहर को कहा कि जेल पर नियंत्रण हासिल करने में कामयाबी मिलने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि कम से कम नौ कैदियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दायर किया जाएगा। इक्वाडोर की जेल प्रणाली लंबे समय से देश में हिंसा का मुख्य केंद्र रही है। हाल के वर्षों में यहां आपराधिक संगठनों की लड़ाई में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। पिछले साल लिटोरल पेनिटेंटरी में 30 से अधिक लोग मारे गए थे। उनमें से कुछ के तो सिर काट दिए गए थे। सितंबर 2021 में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। करीब दो महीने पहले जेल निदेशक मारिया डेनिएला इकाजा की एक सशस्त्र हमले में हत्या कर दी गई थी। जनवरी में कुख्यात गिरोह का सरगना जोस एडोल्फो फिटो मैकियास एक जेल से भाग गया था। इससे पूरे देश में हिंसा फैल गई। इसे रोकने के लिए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments