Homeझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव: कल्पना, जयराम, सुदिव्य, स्टीफन, शशि भूषण मेहता और चंपाई सोरेन जीते

झारखंड विधानसभा चुनाव: कल्पना, जयराम, सुदिव्य, स्टीफन, शशि भूषण मेहता और चंपाई सोरेन जीते

रांची : झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती सुबह 8:00 बजे से जारी है। गांडेय से कल्पना सोरेन ने 8 हजार वोट से जीत दर्ज की है। निरसा से सीपीआई माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी 1620 वोट से जीते हैं। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। दूसरे नंबर पर भाजपा के अपर्णा सेन गुप्ता हैं।

सिंदरी से भी 20 में से 18 राउंड के काउंटिंग के बाद सीपीआई माले के चंद्रदेव महतो 6247 वोट से आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की तारा देवी हैं।गिरिडीह से जेएमएम के सुंदिव्य सोनू 900 वोट से और डुमरी से जयराम महतो 102 वोट से जीते हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है। पांकी से शशि भूषण मेहता और हुसैनाबाद से संजय यादव ने जीत हासिल की है। महेशपुर से जेएमएम प्रत्याशी स्टीफन मरांडी जीत गए हैं। आखिरी राउंड के गिनती में 60865 वोट से आगे रहे जबकि भाजपा के नवनीत हेंब्रम दूसरे नंबर पर हैं।

लिट्टीपाड़ा से 15 ने से 14 राउंड के गिनती में बाद जेएमएम प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू 26055 वोट से आगे हैं जबकि बीजेपी के बाबुधान मुर्मू दूसरे नंबर पर रहे।

गोमिया से जेएमएम के योगेंद्र प्रसाद 35000 वोटों से जीते जबकि दूसरे नंबर पर जेएलकेएम प्रत्याशी पूजा कुमारी और आजसू के लम्बोदर महतो तीसरे स्थान पर रहे। चंदनकियारी से जेएमएम के उमाकांत रजक आखिरी राउंड में 33 हजार वोट से आगे रहे जबकि दूसरे नंबर पर जेएलकेएम प्रत्याशी अर्जुन रजवार और तीसरे नंबर पर भाजपा के अमर कुमार बाउरी रहे।

मझगांव से जेएमएम के निरल पूर्ति आखिरी राउंड में 58 हजार वोट से आगे रहे जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के बरकुंवर गगराई थे। बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह आखिरी राउंड की गिनती में 23919 वोटों से आगे रहे जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के रविन्द्र कुमार पांडे बढ़त बनाये हुए हैं। लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव ने 31 हजार वोटों के बड़ी लीड ली है। अभी दो राउंड की गिनती बाकी है। दूसरे नंबर पर आजसू की नीरू शांति भगत हैं। खिजरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप ने 17 राउंड की गिनती के बाद 36941 वोटों की बढ़त बना ली है जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के राम कुमार पाहन हैं। झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी सरायकेला से जीत गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments