Homeअन्तर्राष्ट्रीयप्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से मजबूत होगी कांग्रेस :...

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से मजबूत होगी कांग्रेस : सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि उनके राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। सुक्खू ने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को चार लाख से अधिक वोटों से जीत मिली है जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में एक पार्टी हारती है और एक जीतती है। झारखंड में इण्डिया (आईएनडीआईए) गंठबंधन की सरकार बनने जा रही है जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जनबल से चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी है लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निजी आक्षेप लगाकर उनकी छवि खराब करने में लगी है लेकिन मैं सत्ता में सत्ता सुख नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आया हूं।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने जा रही है जिसके लिए कड़े फैसले लिए जा रहे हैं और उसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। भाजपा महंगाई, शिक्षा के बिगड़ते स्तर और स्वास्थ्य सेवाओं पर आज बात नहीं कर रही है जबकि केंद्र के राज में मंहगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद खराब है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments