Homeअन्तर्राष्ट्रीयसंभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी और फायरिंग में तीन की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी और फायरिंग में तीन की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

संभल : जनपद में जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान रविवार काे पथराव, आगजनी और फायरिंग

में तीन युवकाें की माैत हुई है और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए माैके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने इलाके का भ्रमण किया है। पत्थरबाजी करने वालों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविवार की सुबह सात बजे से 11 बजे तक सर्वे किया जाना था। शांतिपूर्ण तरीके से टीम सर्वे का काम कर रही थी। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित होकर जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद आगजनी और फायरिंग हुई। उन्हाेंने बताया कि इस घटना में तीन युवकाें की माैत हुई है, जिनमेंं काेट कर्वी निवासी नईम, सराय तरीम निवासी

बिलाल और हयात नगर निवासी नुमान हैं। पुलिस इनके पाेस्टमार्टम कराने की

तैयारी कर रही है। उन्हाेंने बताया कि इस घटना में पुलिस जवान भी घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और सब कुछ ठीक चल रहा है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन को चिन्हित कर पत्थरबाजी की है और पुलिस वाहनों में आग लगाई है। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। हालात अब नियंत्रण में हैं। उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना की गंभीरता काे देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद यूपी की सियासत में भी हलचल मच गयी है। बरेली जाेन के एडीजी रमित शर्मा भी माैके पर भेजे गये हैं। लखनऊ पुलिस मुख्यालय भी पूरी घटना

पर नजर बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सम्भल जनपद की जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची एएसआई टीम पर पथराव किया गया। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जनपद में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments