Homeझारखंडरांची उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर की चर्चा, दिए निर्देश

रांची उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर की चर्चा, दिए निर्देश

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित होगी। इसके मद्देनजर उपायुक्त ने समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। साथ ही सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर निर्देश दिए।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरा करा लें। इसमें यातायात, खान-पान, दूसरे राज्यों से आने वाले मेहमानों के आवासन, पार्किंग, यातायात, वीवीआईपी गाड़ियों के मूवमेंट, कंट्रोल रूम, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह स्थल मोरहाबादी में हो तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियां तय समय में पूरा कर ले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments