Homeक्राइमस्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या

स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या

पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की बीते रात गला काटकर हत्या कर दी गई। सब्जी काटने वाले पहसुल से महिला का गला काटा गया। सोमवार सुबह पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। घटना रविवार देर रात की है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी पति अनूप कुमार के साथ अक्सर रांची रहा करती थी। कभी-कभी ड्यूटी के लिए तरहसी आया करती थी। दो दिन पहले वह पारपाइन गांव आई थी। घर में अकेले रह रही थी। उसके पति और दो बच्चे रांची में थे। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। जिस कमरे में डेड बॉडी पड़ी थी, उसको बाहर से हत्यारे बंद करके चले गए थे। ग्रामीणों के अनुसार महिला के कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक कमरे में गला दबाया गया होगा और दूसरे कमरे में लाकर पहसुल से गला काटा गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस घटना से हैरान है। गांव वालों ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments