Homeराष्ट्रीयआस्ट्रेलिया में 2.34 टन कोकीन पकड़ी गई, 13 गिरफ्तार

आस्ट्रेलिया में 2.34 टन कोकीन पकड़ी गई, 13 गिरफ्तार

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.34 टन कोकीन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में 11 पुरुष और दो किशोर हैं। इन पर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया में कोकीन आयात करने की साजिश का आरोप है। यह सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस कमांडर स्टीफन जे ने इसकी पुष्टि की है।

द ऑस्ट्रेलियन अखबार के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी कोकीन बरामदगी है। पुलिस ने 2.3 टन कोकीन जब्त कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोकीन की अनुमानित कीमत एक अरब डॉलर है।

सिडनी से छपने वाले द डेली टेलीग्राफ के अनुसार, संघीय पुलिस ने शनिवार शाम समुद्र और सड़क पर कई लोगों को गिरफ्तार किया। लगभग 7ः40 घेरी गई मछली पकड़ने वाली नाव से 35 और 57 साल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बुंडाबर्ग बंदरगाह से 43 और 44 साल के दो लोगों को दबोचा गया। रात करीब नौ बजे बुंडाबर्ग पूर्व में लिंक रोड के पास 20, 28 और 34 साल के तीन और पुरुषों और दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद ब्रिस्बेन के विक्टोरिया पॉइंट के एक घर की तलाशी ली गई। इसके बाद 51 वर्षीय पुरुष को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले बुंडाबर्ग ईस्ट में एक फास्ट फूड रेस्तरां के पास 20, 22 और 28 साल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार कोकीन के पैकेटों को मछली पकड़ने वाली नाव के जाल में गठरी के अंदर छुपा कर रखा गया था। अखबार का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया कोकीन तस्करों के लिए आकर्षक बाजार है। ऑस्ट्रेलियाई लोग इसके लिए दुनिया में सबसे अधिक कीमत चुकाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments