Homeझारखंडमनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर  की ठंड लगने से हुई मौत

मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर  की ठंड लगने से हुई मौत

चतरा : चतरा सदर प्रखंड में कार्यरत मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर की ठंड लगने से मौत हो गई है। वे बीती रात प्रखंड कार्यालय से काम कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में उन्हें हजारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग में रेफर किया गया। पहुंचने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। राजकुमार यादव कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगडा पंचायत के गांव बिंधानी के रहने वाले थे। वे सदर चतरा में मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में 20 वर्षो से कार्यरत थे। राजकुमार यादव के परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री है। गुरूवार को उप विकास आयुक्त चतरा के जरिये जिला ग्रामीण विकास शाखा में ऑपरेटर के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments