Homeझारखंडहेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड हाई कोर्ट उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाने में काफी देरी कर रहा है। आज जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 28 फरवरी को ही फैसला सुरक्षित कर लिया था लेकिन अभी तक फैसला नहीं सुनाया है। इसकी वजह से हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। तब जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि आप मेल कीजिए, चीफ जस्टिस उस पर विचार करेंगे। ईडी ने 31 जनवरी को भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सोरेन न्यायिक हिरासत में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments