Homeझारखंडपलामू में 1368 अपराधी और 29 नक्सली गिरफ्तार : एसपी

पलामू में 1368 अपराधी और 29 नक्सली गिरफ्तार : एसपी

पलामू : पलामू पुलिस के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा। इस वर्ष जिले में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी संपन्न कराया गया। नशा तस्करों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान तेज रहा। अभी भी पुलिस पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है। 47 देसी, तीन ऑटोमेटिक हथियार और 1132 गोलियां बरामद की गयी। 11.33 किलो अफीम और 64 किलो से भी अधिक गांजा भी जब्त किये हैं। 2024 में पुलिस ने 100 एकड़ से अधिक जमीन पर लगी पोस्ता की खेती को भी नष्ट की है।

29 अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगा, जबकि 26 अपराधियों को गुंडा घोषित किया गया है। 33 फरार अपराधियों के खिलाफ पुरुस्कार की राशि भी घोषित की गई है। 3381 मामले फिर पलामू में दर्ज हुए तो वहीं पलामू पुलिस ने 2853 मामलों में अनुसंधान पूरा कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने 3630 वारंट का निष्पादन किया है। वहीं, 83 कुर्की और 355 स्थाई वारंट की भी कार्रवाई हुई है।

मंगलवार को जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए अपनी उपलब्धियां बतायी। उन्होंने कहा कि साल 2024 पलामू पुलिस के लिए बेहतर रहा। इस वर्ष 37 अपराधियों को जहां सजा दिलायी गयी, वहीं 1368 अपराधी और 10 लाख के इनामी माओवादी सीता राम रजवार सहित 29 नक्सली गिरफ्तार किए गए। एसपी ने बताया कि सात नशा तस्करों को जहां सजा दिलवायी गयी है, वहीं 21 हत्या के अभियुक्तों को सजा हुई है। पॉक्सो के चार, रंगदारी के एक, लूट के दो, आर्म्स एक्ट के दो अपराधियों को सजा मिली है। पलामू जिले में पहली बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीआरपीएफ का इस्तेमाल नहीं किया गया। पिछले तीन दशक के दौरान यह पहली बार हुआ। चुनाव हिंसामुक्त हुआ और किसी बूथ पर रिपोलिंग नहीं हुई। दोनों चुनाव कुछ महीने के अंतराल पर हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments