आम जनता के लिए खुला राजभवन का उद्यान

रांची। रांची का राजभवन गुरुवार काे आम नागरिकों के लिए खोला गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोग राजभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फव्वारे, झरने और औषधीय पौधों के बीच सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उद्यान प्रभारी रबुल अंसारी ने बताया कि राजभवन में कई पेड़ ऐसे हैं जो 200 साल पुराने हैं। उन्होंने बताया कि अशोक सुखवा एवं सेमल का पेड़ 200 साल पुराने हैं। इसके साथ ही लकड़ी का पुल और उसके नीचे कमल, विशाल फव्वारा, बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले के साथ पेड़ों पर ट्राइबल पेंटिंग इस बार खास है। उन्होंने बताया कि हर साल हमारे उद्यान की खासियत गुलाब के फुल होते हैं। करीब 30 वेराइटी के 30 हजार से ज्यादा गुलाब इस बार खिले हैं। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सहायक उद्यान प्रभारी ने बताया कि देश विदेश के हजारों सीजन फूल लगाए गए हैं। इनमें डहेलिया, लुपिंस, स्वर्ण पॉपी, चेरी गोल्ड, गेंदा, सपनेरिया, एवरलास्टिंग, स्वीट एलिसम, बरबिना, स्टॉक, पिटुनिया, कैलेंडुला, डेंथस, एमपिसन, भरबीना, मैजिक कार्पेट, डॉग फ्लावर, सिनेरिया, पेंटस, सालविया, प्लोक्स, गजेनिया, एंटरहिनम शामिल है।राजभवन के अंदर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए है। मजिस्ट्रेट के साथ लगभग 100 जवानों की तैनाती की गई है। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को राजभवन के अंदर जाने दिया जा रहा था। राजभवन आम नागरिकों के भ्रमण के लिए छह फरवरी से 12 फरवरी तक खोला गया है। उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक है। उद्यान में प्रवेश राज भवन के गेट न. 2 से जांच के बाद एक बजे अपराह्न तक दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *