Homeखेलसावन बरवाल और संजीवनी जाधव ने 10,000 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण...

सावन बरवाल और संजीवनी जाधव ने 10,000 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

देहरादून : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं की धमाकेदार शुरुआत हुई। सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सावन बरवाल ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 10,000 मीटर दौड़ में 28:49.93 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के किरन मात्रे (29:04.76 मिनट) ने रजत पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह (29:43.60 मिनट) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में संजीवनी जाधव बनीं चैंपियन

महिला वर्ग में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड की अंकिता (34:31.03 मिनट) ने रजत और उत्तराखंड की सोनिया (35:45.19 मिनट) ने कांस्य पदक जीता।

शाम के सत्र में होंगे रोमांचक मुकाबले

शाम के सत्र में महिला वर्ग में डिस्कस थ्रो (1 किग्रा), पोल वॉल्ट, 100 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़, जबकि पुरुष वर्ग में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो (2 किग्रा) और 1500 मीटर दौड़ के मुकाबले खेले जाएंगे।

दर्शकों को कई दिग्गज खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। देश के शीर्ष एथलीटों की मौजूदगी से मुकाबले और भी रोमांचक होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments