Homeक्राइमपलामू में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर गोली मारकर हत्या

पलामू में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर गोली मारकर हत्या

पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला में रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले अपराधियों ने युवक को अगवा किया। चैनपुर से बाइक पर उठा कर पिटाई करते हुए तीन किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले युवक को चाकू मारने के जख्म के निशान मिले है।मृतक की पहचान चैनपुर पठान मोहल्ला निवासी इबरार हजाम (मिस्त्री) के 30 वर्षीय पुत्र हसन अली के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। हत्या करने से पहले युवक को ले जाते समय का दृश्य आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मृत युवक के पैकेट से प्रतिबंधित सिरप बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार हसन अली और विनय अग्रवाल चैनपुर में अस्पताल चौक के समीप बैठे हुए थे। इसी क्रम में 4 से 5 युवक वहां पहुंचे और दोनों युवकों की पिटाई की। हसन अली को जबरन बाइक पर बैठा लिया और वहां से लेकर चले गए। करीब तीन किलोमीटरदूर ले जाने के बाद उसकी पुनः पिटाई की और फिर चाकू से मारने के बादगले के हिस्से में सटाकर गोली मार दी। विनय ने घटना की जानकारी हसन के परिजनों को दी। परिजन ढूंढते हुए शाहपुर नई मोहल्ला पहुंचे। यहां से हसन का शव बरामद किया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया।परिजनों के अनुसार हसन मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। मोहर्रम के समय घर आया था। परिजनों ने शाहपुर के सद्दाम नामक युवक पर हत्या की आशंका व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments